समस्तीपुर मे एनडीए 7 एवं महागठबंधन 3 सीटों पर जीत दर्ज किया, मंत्री विजय कुमार चौधरी व महेश्वर हजारी ने भी मारी बाजी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर मे एनडीए 7 एवं महागठबंधन 3 सीटों पर जीत दर्ज किया, मंत्री विजय कुमार चौधरी व महेश्वर हजारी ने भी मारी बाजी

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन सीट से जदयू प्रत्याशी व बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अरबिंद सहनी को 20 हजार 798 वोटों से हराकर इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चूने गए। श्री चौधरी को कुल 1 लाख 27 सौ 92 मत प्राप्त हुआ। जबकि राजद के अरबिंद सहनी को 81 हजार 994 वोट मिले।

वहीं कल्याणपुर सुरक्षित सीट से जदयू के प्रत्याशी एवं बिहार के मंत्री महेश्वर हज़ारी ने भाकपा माले के रंजीत राम को 38 हजार 586 मतों से पराजित कर इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चूने गए। श्री हजारी को 1 लाख 18 हजार 162 मत मिले। जबकि भाकपा माले के रंजीत कुमार राम को 79 हजार 576 वोट प्राप्त हुआ।

समस्तीपुर सीट से जदयू की अश्वमेध देवी ने RJD के अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 13 हजार 875 वोटों से पराजित किया। जदयू की अश्वमेध देवी को कुल 95 हजार 728 मत मिले। जबकि राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 81 हजार 853 मत प्राप्त हुआ।
उजियारपुर सीट से राजद के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने RLM के प्रशांत कुमार पंकज को 16 हजार 283 वोटों से पराजित किया। श्री मेहता को कुल 1 लाख 27 सौ 07 मत प्राप्त हुआ। जबकि RLM के प्रशांत कुमार पंकज को 86 हजार 424 वोट मिले।

मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने राजद के एज्या यादव को 11 हजार 682 मतों से पराजित किया।
भाजपा के राजेश सिंह को 89 हजार 208 वोट मिले। जबकि राजद की एज्या यादव को 77 हजार 526 वोट प्राप्त हुआ।
इधर विभूतिपुर से माकपा के अजय कुमार ने जदयू की रबीना कुशवाहा को 10 हजार 281 मतों से पराजित कर दूसरी बार विधायक चूने गए। श्री अजय कुमार को कुल 79 हजार 246 और जदयू की रबीना कुशवाहा को 68 हजार 965 वोट मिले।
इधर रोसड़ा सीट से भाजपा के बीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के बी.के रवि को 50 हजार 585 मतों से हराया। भाजपा के बीरेंद्र कुमार को कुल 1 लाख 22 हजार 523 और कांग्रेस के बी.के.रवि को 71 हजार 938 वोट प्राप्त हुआ।

वारिसनगर से जदयू के मांजरीक मृणाल ने भाकपा माले के फुलबाबू सिंह से 34 हजार 436 वोटों से पराजित किया। जदयू के मांजरीक मृणाल को 1 लाख 8 हजार 968 और भाकपा माले के फूलबाबू सिंह को 74 हजार 532 वोट प्राप्त हुए।
इधर हसनपुर से जदयू के राजकुमार राय ने राजद के माला पुष्पम को 7 हजार 914 वोटों से पराजित किया।
जदयू के राजकुमार राय को 90 हजार 961 और राजद की माला पुष्पम को 83 हजार 047 वोट मिले।