व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
14 नवंबर को होने वाले मतगणना कार्य को लेकर अपर समाहर्त्ता राजस्व ने किया वज्रगृह का निरीक्षण
Doorbeen News Desk : आगामी 14 नवंबर को निर्धारित मतगणना कार्य को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) श्री ब्रजेश कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह (Strong Room) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल की तैयारियों तथा EVM एवं VVPAT की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। श्री कुमार ने वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली का जायजा लिया और मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपर समाहर्त्ता ने परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, रिकॉर्डिंग सिस्टम तथा सुरक्षा ड्यूटी के लॉग बुक की जांच की। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि, “लोकतंत्र की यह सबसे अहम अमानत है।

EVM की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।” इस निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने य मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।







