एक महीने बीतने के बावजूद पुलिस नहीं पता लगा पायी राहुल का हत्यारा कौन? आख़िर किसने चलायी गोली

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

एक महीने बीतने के बावजूद पुलिस नहीं पता लगा पायी राहुल की हत्यारा कौन? आख़िर किसने चलायी गोली

Doorbeen News Desk: शहर में पढ़ाई करने पहुंचे एक युवक की किसी ने हत्या कर दी थी। उसकी लाश भी उसी कमरे मे से पुलिस ने बरामद की थी। घटना के एक माह से अधिक समय बीत गया, पर पुलिस के हाथ अपराधी के गिरेबान तक नही पहुंच सका। कारण, पुलीस की जांच में अभी तक नही खुलासा हुआ।

बतादे कि समस्तीपुर शहर के काशीपुर में भवानी नर्सिंग होम गली स्थित नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला एक किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कांड के एक मृतक छात्र का महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है और ना ही घटना को कारित करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर सकी है।

बता दें कि बीते पांच अक्टूबर की सुबह पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र के एकता चौक वार्ड-5 निवासी रामनरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार (26 वर्ष) का शव उसके रूम से बरामद किया था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर वहां किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करता था। मकान बेगूसराय जिले के रहने वाले किसी सुमन का बताया गया है।

इस घटना को लेकर मृतक छात्र के पिता रामनरेश महतो के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले एक युवक व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया था कि उनका पुत्र वहां दो वर्षों से किराया लेकर रह रहा था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक छात्र के पिता के आवेदन पर नगर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस अनुसंधान कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।