समस्तीपुर विधानसभा: जदयू अपनी खोयी सीट लाने का कर रही प्रयास, राजद लगातार चौथी बार कर रही विजय पताका लहराने का प्रयास

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर विधानसभा: जदयू अपनी खोयी सीट लाने का कर रही प्रयास, राजद लगातार चौथी बार कर रही विजय पताका लहराने का प्रयास

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर विधानसभा चुनाव में वैसे तो 12 प्रत्याशी जीत के लिए मतदाताओ को अपने पाले में करने को कर रहे हैं। किन्तु मुख्य रूप से राजद और जदयू अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए प्रयास रत है। राजद ने जहां तीन बार से सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं।

वह लगातार 2010 से समस्तीपुर सीट अपने पाले कर रखी है। अब चौथी बार यह सीट को पाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। वर्तमान विधायक अखतरुल इस्लाम शाहिन अपने पाले आए गेंद की सुरक्षा के लिए हर मतदाता से फिर से अपने पाले में करने के प्रयास में है। शाहिन ने वर्ष 2010 में तत्कालीन विधायक राम नाथ ठाकुर को पराजित कर जीत हासिल की थी। फिर उनकी यह सिलसिला लगातार बना रहा।

वर्ष 2015 में भाजपा के रेणु कुमारी को हराया। वर्ष 2020 में फिर उसने जदयू के पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को पराजित कर जीत की हैट्रिक बनाई। अब इसबार जीत का चौक्का मारना चाहती है। वही एनडीए की ओर से फिर से जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेध  देवी पर विश्वास जताया है। इसलिए जदयू अपनी खोयी सीट अपने खाते में करने के  लिए मतदाताओ को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रही है।

जदयू किसी भी कीमत पर खोयी सीट को अपने पाले में करना चाहती है। तभी तो उनके प्रचार में भाजपा भी पूरी दमखम लगा चुकी है। जदयू की प्रत्याशी अश्वमेध देवी के पक्ष मे पीएम मोदी भी चुनावी सभा की है। एक तरफ जहां पीएम समस्तीपुर विधानसभा से जिले के लिए हुंकार भरी है। इसका कितना लाभ मिलेगा जदयू को यह तो समय ही बताएगा।