व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
कमीशनिंग प्रक्रिया होगी अब और पारदर्शी, अभ्यर्थियों के वीडियो टेस्टीमोनियल बनाना अनिवार्य: डीएम
Doorbeen news Desk: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत समस्तीपुर जिले में 6 नवंबर को मतदान निर्धारित है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), बिहार के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि EVM की कमीशनिंग प्रक्रिया में उपस्थित अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के वीडियो टेस्टीमोनियल अनिवार्य रूप से बनाए जाएं।


उन्होंने बताया कि वीडियो टेस्टीमोनियल में यह उल्लेख होना चाहिए कि कमीशनिंग उनकी उपस्थिति में हुई, सभी मशीनों में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक-एक वोट डालकर मॉक पोल किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा 5% EVM एवं VVPATs का रैंडम चयन कर उनमें 1000 वोट डालकर मॉक पोल की प्रक्रिया में भाग लिया गया। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रही और उन्हें इस पर पूर्ण विश्वास है।


श्री कुशवाहा ने यह भी निर्देश दिया कि टेस्टीमोनियल के बैकग्राउंड में EVM दिखाई नहीं देनी चाहिए। उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों (ROs) को निर्देशित किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कमीशनिंग व मॉक पोल जारी है, वहां अभ्यर्थियों या प्रतिनिधियों के वीडियो टेस्टीमोनियल रिकॉर्ड कर उन्हें जिले के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और जनविश्वास को और सुदृढ़ किया जा सके।






