24 अक्टूबर को समस्तीपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लिया सभा स्थल का जायजा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

24 अक्टूबर को समस्तीपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लिया सभा स्थल का जायजा

Doorbeen News Desk: 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर आएंगे। समस्तीपुर से वह चुनावी सभा का आगाज करेंगे। इसको लेकर कर्पूरी ग्राम हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। वही दूधपूरा हवाई अड्डा पर जनसभा की तैयारी की जा रही है। जहां प्रधानमंत्री मोदी चुनावी जनसभा को पहली बार संबोधित करेंगे।

तैयारी को लेकर बिहार के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने समस्तीपुर पहुंचकर जायजा लिया। वह दोनों स्थल पर जाकर तैयारी की समीक्षा की। प्ररधानमंत्री कर्पूरी ग्राम मे आएंगे जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद कर्पूरी ग्राम से दूधपूरा हवाई अड्डा तक सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। जहां वर्ष 2025 में पाली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बैठक की। एवं सभी तैयारियां की बारीकी से समीक्षा की।

इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यांनद राय भी शामिल थे। इसके अलावा, एमएलसी डॉ तरुण कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम देवी, एनडीए के प्रत्याशी अश्वेध देवी सहित और कार्यकर्ता थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री समस्तीपुर से चुनावी सभा का आगाज करेंगे। वह 24 को स्वर्गीय भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष पर अपने को जननायक कह कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को अपमानित कर रहा है। जननायक केवल कर्पूरी ठाकुर ही हो सकते हैं। उन्होंने कहा की नामांकन का समय सीमा समाप्त हो गया, लेकिन विपक्ष में सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। विपक्ष अभी सीट बटवारा में लगे हुए हैं। जबकि नामांकन का सीमा समय सीमा संपन्न हो गया। इसलिए विपक्ष अभी ही बिखर गया है। इसलिए इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है।