व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा, गौमाता को लड्डू खिलाकर की गई पूजा-अर्चना
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर जिले के विभिन्न गांव में हर साल की भाती इस साल की गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के अगले दिन पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की स्मृति में मनाया जाता है।
इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पूजा-अर्चना करते हैं और गौमाता की सेवा करते हैं।बिथान प्रखंड के विभिन्न गांवों में सुबह से ही पूजा की तैयारियों में लोग जुटे दिखाई दिए। महिलाओं ने घर-आंगन की साफ-सफाई के बाद रंगोली सजाई और गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाई। पूजा के बाद भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बिथान प्रखंड के पूर्व प्रमुख विभा देवी ने अपने गोशाला में विशेष रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। उन्होंने अपनी दो दर्जन से अधिक गायों को लड्डू और चारे का प्रसाद खिलाया। पूजा के बाद पूरे परिवार और आस-पड़ोस के लोगों ने मिलकर गौमाता की आरती उतारी और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।विभा देवी ने बताया कि “गाय हमारी माता हैं।

इनकी सेवा से घर में शांति और समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा का यह दिन हमारे लिए विशेष होता है, क्योंकि इस दिन हम गौसेवा के महत्व को समझते हैं। गौ रक्षा को लेकर कहा जो लोग गाय की सेबा नही कर पाते हैं वह गाय और बाछा को हमे दे उसके बदलें वह मुआवजा ले सकते हैं।







