स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता हेतु “अमृत संवाद” कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता हेतु “अमृत संवाद” कार्यक्रम आयोजित

Doorbeen News Desk: Special Campaign 5.0 के तहत आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को सोनपुर मंडल के अंतर्गत सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों तथा कॉलोनियों में “अमृत संवाद” कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, जिससे सेवाओं में और सुधार लाया जा सके।

सोनपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम “स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।