111 प्रत्याशी मैदान में बचे, संवीक्षा के समस्तीपुर जिले के 10 विस के 25 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

111 प्रत्याशी मैदान में बचे, संवीक्षा के समस्तीपुर जिले के 10 विस के 25 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले 10 विधानसभा में शनिवार नामांकन पत्रों की संविक्षा की गयी। इसमें सवीक्षा के बाद विभिन्न कारणों से प्रत्याशियों के नाम हटाए गए। समस्तीपुर विधानसभा में नामांकन के दौरान चार नाम हटाए गए हैं, हटाए गए नामों में रालोजपा के सोनी कुमारी के अलावे शत्रुघ्न साह, भरत कुमार राय, रंजू देवी और का नाम शामिल है। अब समस्तीपुर विधानसभा में एनडीए महागठबंधन सहित 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

कल्याणपुर विधानसभा में नामांकन पत्रों की संवीक्षा में चार का नामांकन रद्द किया गया। इसमें रालोजपा से रीता कुमारी के अलावे अमृता कुमारी पासवान, जितेंद्र पासवान एवं प्रिंस रंजन पासवान का नाम शामिल। अब कल्याणपुर एनडीए, महागठबंधन सहित आठ प्रत्याशी बचे हैं। वहीं वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया। इसमें चंद्रदेव राय, चंदन कुमार व चंद्र नारायण शर्मा शामिल हैं। अब यहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसमें भारतीय सम्पूर्ण क्रान्तिकारी पार्टी के उम्मीदवार प्रभात कुमार और विकास वंचित इंसान पार्टी के उम्मीदवार राजा सहनी के नामांकन पत्र अस्वीकृत पाए गए। अब उजियारपुर से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जांच के दौरान सभी के कागजात सही पाए गए हैं।

रोसड़ा विधानसभा से 2 रद्द किए गए। इसमें सीपीआई प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार और निर्दलीय बिसुन सदा का नामांकन रद्द किया गया। अब रोसड़ा में 6 प्रत्याशी मैदान हैं। हसनपुर से 4 रद्द किए गये। इसमें देवकीनंदन, ब्रह्मदेव मुखिया, राम केदार यादव और अरविंद कुमार निर्दलीय का । नामांकन रद्द किया गया। अब हसनपुर में 11 मैदान में हैं।

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में संवीक्षा के दौरान दो प्रत्याशियों का नामांकन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण रद्द कर दिया गया। इसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नवीन कुमार वर्मा एवं जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं। अब शेष 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए है।

मोहिउद्दीननगर विस से दो प्रत्याशी निर्दलीय अभ्यर्थी रामजी ठाकुर एवं रामानुज कुमार राय का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा से कुल 12 उम्मीदवार मैदान बच गए हैं। मोरवा से लोक समाज पार्टी के सुंदर राम एवं निर्दलीय बैद्यनाथ सहनी का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। अब मोरवा से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।