चुनाव में लगे 425 कर्मचारी की स्वास्थ्य जांच किया मेडिकल टीम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

चुनाव में लगे 425 कर्मचारी की स्वास्थ्य जांच किया मेडिकल टीम

Doorbeen News Desk: मतदान ड्यूटी से स्वास्थ्य समस्या लो लेकर ड्यूटी से अलग करने को लेकर लगभग 425 कर्मचारियों ने आवेदन दिया। इसको लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा मेडिकल टीम गठित किया गया। मेडिकल टीम के डॉक्टर के द्वारा बारी-बारी से कर्मियों के आवेदन के अनुसार कर्मियों की जांच की गई।

जिसमें कर्मचारियों को फिट एवं अनफिट करार दिया गया। लगभग 425 मेडिकल जांच के लिए आवेदन आए थे। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को अंतिम दिवस था। इस दौरान डॉक्टर पीडी शर्मा, डॉक्टर सैयद मेराज, डॉक्टर नागमणि राज, डॉक्टर एफ आलम, डॉ आरपी मंडल, डॉ मनीष कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।

इनके द्वारा बारी-बारी से सभी कर्मचारियों की जांच की गई। जांच के बाद फिट एंड अनफिट किया गया। विदित हो कि चुनाव ड्यूटी लगाई जाने के बाद कर्मचारियों ने स्वास्थ्य समस्या को लेकर ड्यूटी से अलग करने को आवेदन दिया था ।

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचित पदाधिकारी ने रोशन कुशवाहा ने इन आवेदनों को जांचने के लिए मेडिकल टीम बहाल किया था। समाहरणालय परिसर में ही पिछले चार दिनों से मेडिकल टीम कैंप कर थी। जो सभी कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उनकी समस्या को सुना।