व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
धनतेरस को लेकर सजा बाजार, धनतेरस आज
Doorbeen News Desk: धनतेरस को लेकर बाजार सज कर तैयार हो चुका है। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को के लिए कई तरह के उपहार भी रखे हैं। वही कई दुकानदार ने लॉटरी के माध्यम से उपहार निकालने के लिए रखा है। धनतेरस शनिवार को है। इसलिए दुकानदार ने आज ही दुकानों को सजा रहे हैं।


क्लीक दुकानों के आगे सामान रखने के लिए जगह बनाए हैं एवं उसे सजाने के लिए कई तरह के लड़ी वह झालर लगाए गए हैं। शहर के गुदरी बाजार में खासकर सोना एवं चांदी खरीदने के लिए स्वर्णकार में इसकी तैयारी की है। वही बर्तन दुकानदार ने भी इसके लिए तरह-तरह से सजाया हैं। शहर के गुजरी बाजार, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, रामबाबू चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, बंगाली टोला, बहादुरपुर, मगरदही घाट, मोहनपुर रोड, ताजपुर रोड आदि जगह धनतेरस को लेकर काफी तैयारी की गई है।


धनतेरस में लोग कुछ ना कुछ सामान खरीदते हैं। ऐसी मानता है की धनतेरस को खरीदना शुभ माना जाता है। इसी लिए इस दिन लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदी जाती है। जिसकी पूजा दिवाली की रात होती है। धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी, बर्तन, बाइक, साइकिल, गाड़ी आगे की खरीदारी करते हैं। इसको लेकर विभिन्न बाइक एजेंसी के द्वारा भी कई उपहार देने तैयारी है। धनतेरस के दिन बाजार में काफी गहमागहमी होती है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सजग रहती है।






