गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर के गोल्ड मेडल विजेता के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर के गोल्ड मेडल विजेता के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर: शिवाजीनगर प्रखंड स्थित गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर के ग्यारहवीं के छात्र राजू कुमार ने पहले जिला स्तर पर फिर प्रमंडल स्तर पर 1500 मीटर और 600 मीटर के दौड़ में प्रमंडलीय स्तर विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में गोल्ड मेडल जीत कर राज्य स्तर खेल के लिए अपना जगह बना लिया है।

आज विद्यालय की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने राजू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार राय ने बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का विश्वास जताया। राजू ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, खेल प्रभारी अमरेश कुमार समेत सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया ।

मौके पर शिक्षकगण मदन कुमार महतो, मोहन कुमार, अमरेश कुमार,मनीष कुमार,पुंजराज कुमार, रौशन कुमार, सद्दाम हुसैन,कंचन कुमारी, फूल कुमारी, अमृता कुमारी, सिराज सर, चिरंजीव सामंजस, अभय राज, पंकज कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार , संजय चौधरी, विवेक कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने शुभकामना दिया।