दुर्गा पूजा को लेकर शिवाजीनगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दुर्गा पूजा को लेकर शिवाजीनगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक

Doorbeen News Desk: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शिवाजीनगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ वीणा भारती ने की, जबकि संचालन थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने किया।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि दुर्गा पूजा और मेला आयोजन के लिए प्रत्येक पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। मेला और पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि पंडालों में अग्निशामक यंत्रों की अनिवार्य व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सीओ वीणा भारती ने लोगों से अपील की कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर एएसआई राजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, मुखिया रामचंद्र सिंह, नटवर राय, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मणि शंकर सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक संतोष कुमार, प्राचार्य कुंडेश्वर सिंह, योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह, पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार बिरजू, सरपंच अरुण कुमार मंडल, नीरज कुमार चौधरी, समाजसेवी राम पुकार मंडल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।