अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति समस्तीपुर के खानपुर अंचल का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति समस्तीपुर के खानपुर अंचल का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति समस्तीपुर के खानपुर अंचल का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न हुई। सम्मेलन में सर्वप्रथम बसंती देवी द्वारा झंडोतोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए नीलम देवी ने महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में बताया,वर्तमान में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं,आए दिन छात्राओं और महिलाओं के साथ क्षेड़ छाड़,सामूहिक बलात्कार उसके बाद हत्याएं जैसी घटनाएं बढ़ती जा रहीं है,हमें संगठित होना पड़ेगा इन असामाजिक मनचलों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए।

हम जब संगठित होंगे तभी अपने स्वाभिमान को बचा पाएंगे ।15 सदस्यीय अंचल कमिटी बनाई गई जिसमें सचिव सुचिता कुमारी, अध्यक्ष राज कुमारी देवी उपाध्यक्ष सोनी कुमारी संयुक्त सचिव कविता कुमारी रुपा कुमारी चूने गये।