भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्तीपुर की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्तीपुर की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक

Doorbeen News Desk: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्तीपुर (उत्तरी) की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव ने कुशलतापूर्वक किया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तरी) श्रीमती नीलम सहनी ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सिंचाई योजनाएँ और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचना भाजपा का संकल्प है।

जिलाध्यक्ष ( दक्षिनी ) शशिधर झा ने कहा कि किसान मोर्चा की प्राथमिकता प्रत्येक किसान को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना है। वहीं जिला प्रभारी पूजा सिंह महामंत्री सुनील कुमार राय, सुनील गुप्ता एवं मुकेश कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया।

बैठक में किसान मोर्चा से जुड़े महामंत्री प्रवीण कुमार कन्हैया,मनोरंजन कुमार, नंदकुमार सिंह, रमाकांत सिंह, नुनु चौधरी, किरण वेदी झा, प्रशांत यादव, पिंकी यादव, मोहन कुमार, प्रभात कुमार, मौसम कुमारी, राजेश कुमार, कुंदन कुमार, आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी और यह संकल्प लिया कि आगामी समय में हर किसान तक भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाई जाएगी।

बैठक में किसान मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर किसान मोर्चा नेताओं ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है और किसानों के सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए भाजपा सदैव संघर्षरत रहेगी।