व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सितारमण से मुलाकात की, कर में किए सुधार से होगा लाभ
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर लोकसभा की सांसद शाम्भवी चौधरी जी ने देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में किए गए ऐतिहासिक कर सुधारों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ बिहार की बड़ी आबादी को मिलेगा।


शाम्भवी जी ने स्पष्ट किया कि इन कर सुधारों से बिहार के आम नागरिकों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
मुलाक़ात के दौरान माननीय सांसद ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष उल्लेख किया और वहाँ की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कृषि आधारित व्यवसायों के विस्तार की अपार संभावनाएँ हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग से विकसित कर समस्तीपुर को आर्थिक प्रगति का नया मॉडल बनाया जा सकता है।
इसके साथ ही, शाम्भवी जी ने महिला उत्थान और सशक्तिकरण के विषय पर भी गंभीर चर्चा की। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन के अवसर दिए जाएँ, तो न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज और क्षेत्र प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।






