व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते में समस्तीपुर RPF ने 3 किशोर को बरामद किया, चाईल्ड लाइन को सूचित कर सौंपा
Doorbeen News Desk: ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते आज शनिवार को गश्त के कम में निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया साथ उप निरीक्षक पी के चौधरी दोनों समस्तीपुर जं के साउथ साइड स्थित बाउंड्री वाल पर दो लड़के को बाउंड्री पर बैठा व सहमा हुए दिखाई दिया। जिसके पास पहुँचकर पूछने पर पहले लड़के ने अपना नाम अवीनाश कुमार उम्र 12 वर्ष सोनबर्षा चौक जिला समस्तीपुर बतया व बताया वे कक्षा 06 में पढ़ते हैं तथा दूसरे लड़के ने अपना नाम गोलू कुमार उम्र उम्र 12 वर्ष सोनबर्षा चौक जिला समस्तीपुर व बताया कि वे कक्षा 08 का छात्र है।


दोनों लड़को ने बताया कि घर से किसी को बिना बताया घुमने के लिए घर से निकले है व भटक गए हैं। बाद दोनों के परिजन को सूचना किया गया तो परिजन के द्वारा बताया कि उन्हें नहीं मालूम है कि उनका लड़का कहाँ है । वे लोग बिना किसी को बताए घर से निकल गया है। नहीं मालूम हैं कि कहाँ गया है। जिसके बाद दोनों के परिजन को मोबाईल के माध्यम से आरपीएफ समस्तीपुर के पास होना बताया। जिसके उपरांत दोनों लड़को को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया एवं कार्यरत आरक्षी ज्योति कुमारी आरपीएफ समस्तीपुर के देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया।


चाईल्ड लाइन समस्तीपुर को सूचित किया गया है । बाद उक्त दोनों नाबालिक लड़के को आवश्यक कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन समस्तीपुर के श्री शंकर कुमार मल्लिक को समक्ष स्टेशन उपाधीक्षक समस्तीपुर आर के वर्मा वास्ते अग्रिम कार्यवाही के लिए चाइल्ड लाइन समस्तीपुर को सुपूर्द किया गया।
ज्ञात हो कि कल भी एक एक लड़का प्लेटफार्म संख्या एक पर भटक कर आ गया था जिसे भी चाइल्डलाइन समस्तीपुर को उपनिषद पीके चौधरी द्वारा हैंडोवर किया गया। इस प्रकार कुल तीन बच्चे गलत हाथों में जाने से बच गए।






