व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आव्हान पर समस्तीपुर के कार्यपालकों ने दिया धरना
Doorbeen News Desk: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आव्हान पर समस्तीपुर जिला के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायकों द्वारा कर्पूरी बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 से अधिक कार्यापालक सहायक उपस्थित हुए।


सभा को संबोधित करते हुए रोहित कुमार गुप्ता जिला सचिव द्वारा बताया गया कि हमलोग बिहार सरकार विभिन्न कार्यालय मे के द्वारा विगत 15 बरसों से अपनी सेवा संविदा कर्मी के रूप में दे रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों की उपेक्षा लगातार की जा रही है। हाल ही में कई विभाग के कर्मियों का वेतन सरकार के द्वारा बढ़ाया गया है लेकिन दो बार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होने के बाद भी हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया यह बहुत ही हास्यास्पद है ।

आज इस एक दिवसीय धरना के माध्यम से हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि जल्द ही हमारी मांगों पर विचार करते हमें राज्य कर्मी का दर्जा देते हुए हमें लेवल 4 का वेतनमान दे और हमारे साथियों का समायोजन BPSM के पैनल में करना सुनिश्चित करे अन्यथा हमलोग अपना आंदोलन और तेज करेंगे और अनिश्चित कालीन हड़ताल, जेल भरेंगे जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी। आंदोलन में rtps, पंचायती राज, बिजली, आपूर्ति, सहकारिता, मनरेगा, आवास योजना, लोक शिकायत, थाना, निर्वाचन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ICDS, खनन,
परिवहन, सांख्यिक, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, सभी अनुमंडल, सभी DCLR कार्यालय, सभी प्रखंड और अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक उपस्थित थे। सभा को ओम प्रकाश सिंह जिलाध्यक्ष, अतुल कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, बबीता कुमारी, सुषमा कुमारी, रामबाबू जी, उमेश कुमार, कुंदन कुमार, राज नंदनी, सरफराज सहित 500 से अधिक कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।






