व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
विधि महाविद्यालय समस्तीपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Doorbeen News Desk: विधि महाविद्यालय समस्तीपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर एक यादगार दिन बिताया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भागवत चादर और डायरी भेंट की कार्यक्रम का संचालन मिसेज प्रियंवदा ने किया। उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों को एक साथ लाकर इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।


कार्यक्रम में कुमारी चांदनी, कृष्ण कांत श्रीवास्तव, दीपक सहनी, कुमारी मीनाक्षी, ईरा प्रकाश, कुमारी आयुषी, कृष्ण कुमार, और नवल किशोर दास सहित कई अन्य छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने शिक्षकों के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।








