व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
एसएफसी अभिकर्ता के यहां ट्रक मालिकों का पिछले 6 महीने से माल भाड़ा बकाया, आज से हड़ताल
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर एस.एफ.सी. अभिकर्ता के यहां ट्रक मालिकों का पिछले 6 महीने से माल भाड़ा बकाया रहने के कारण ट्रक मालिकों ने आज से सरकारी खाद्यान्न का अनिश्चितकालीन उठाव बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गये। जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय में संबंधित ट्रक मालिकों की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।


अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पिछले 6 महीने से एस एफ सी में सभी अभिकर्ताओं के यहां ट्रक मालिकों का भाड़ा बकाया है। पिछले मई महीने में ट्रक मालिकों ने जब इस मुद्दे पर कार्य बहिष्कार किया था तो जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक एस. एफ. सी. संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया था परंतु उनके आश्वासन के महीनों बीत जाने के बाद भी अभिकर्ताओं द्वारा अभी तक ट्रक मालिकों के बकाये का भुगतान नहीं किया जो हड़ताल का मूल कारण है।


संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया की एस. एफ. सी. में चलने वाले ट्रक मालिक भुखमरी की स्थिति में है अब उधार में गाड़ी चला पाना संभव नहीं है । जब तक अभिकर्ताओं द्वारा बकाये का पुर्ण भुगतान नहीं कर दिया जाता है तब तक सरकारी खाद्यान्नों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।
बैठक में संघ के सचिव राजबाला राय, उमेश राय, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार यादव, लालू कुमार , मनोज कुमार चौधरी, उमेश शाह, शत्रुघ्न राय ,अरविंद राय, ओम प्रकाश महतो, शक्ति राय, बलराम महतो, अजय महतो, राजेश कुमार राय, विपिन राय, अजीत राय, धर्मेंद्र राय सहित दर्जनों ट्रक मालिकों ने भाग लिया ।






