व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने किया मुजफ्फरपुर स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं एवं स्वच्छता पर विशेष बल
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने आज मुजफ्फरपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष महत्व का रहा क्योंकि 01 सितम्बर, 2025 से मुजफ्फरपुर स्टेशन समस्तीपुर मंडल में सम्मिलित हुआ है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पार्किंग, वेटिंग हाल सहित यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
◆उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर पार्सल पैकेज की मौजूदगी यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करती है और भीड़ नियंत्रण में कठिनाई आती है। इस पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पार्सल का नियमानुसार तुरंत निपटान सुनिश्चित किया जाए।
*यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए दिए गए प्रमुख निर्देश*:

1.*ट्रेनों के प्लेटफार्म परिवर्तन अंतिम समय में नहीं किए जाएंगे*।
2.*प्लेटफॉर्म पर पार्सल जमा नहीं होने पाएं*।
3.*ढीले टाइल्स को बदलकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी*
4.*नए बने दो प्लेटफार्म की कमियां दो दिनों के भीतर दूर की जाएं*।
5.*पर्व-त्यौहार के दौरान भीड़ प्रबंधन हेतु होल्डिंग एरिया बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा।*

6.*स्टेशन परिसर व नालों की सफाई को प्राथमिकता पर किया जाएगा*।
7.*सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे*।
8.*मुजफ्फरपुर से खुलने वाली ट्रेनों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।*
9.*नई बन रही स्टेशन बिल्डिंग को सभी विभागों के समन्वय से यात्री-केंद्रित व सुविधाजनक बनाया जाएगा।*
10.*मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि आने वाले पर्व-त्यौहार के समय संभावित भीड़ को देखते हुए उचित प्रबंधन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके*।
सभी उपस्थित उच्च अधिकारियों ने मिलकर स्टेशन की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की।






