व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सड़क हादसे गयी डेटा ऑपरेटर की जान, दलसिंहसराय पशु चिकित्सालय से ड्यूटी कर लौट रहा था घर
Doorbeen News Desk: दलसिहसराय थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के अरनिया गांव निवासी रामानंद राय के पुत्र संतोष कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दलसिंहसराय स्थित पशु चिकित्सालय में डेटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।


जानकारी के अनुसार, संतोष प्रतिदिन अपनी बाइक से अरनिया से दलसिंहसराय पशु चिकित्सालय ड्यूटी करने आता था। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहा था।इसी दौरान पांड पंचायत के नगरा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. इरसाद आलम ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक और कंटेनर की पहचान में जुटी हुई है।






