व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जीकेपीडी महाविद्यालय, कर्पूरी ग्राम, समस्तीपुर के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा काला बिल्ला लगाकर किया धरना एवं प्रदर्शन
Doorbeen News Desk: बिहार राज्य सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ फैक्टनेब के आह्वान पर जी के पी डी महाविद्यालय,कर्पूरी ग्राम,समस्तीपुर के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा काला बिल्ला लगाकर धरना एवं प्रदर्शन किया गया।


राज्य सरकार से हमारी मुख्य मांगे इस प्रकार है विगत 8 वर्षों का लम्बित अनुदान की राशि का एक मुस्त भुगतान, डेढ़ करोड़ की बंधेज सीमा को समाप्त करते हुए भुगतान करना है, उच्च न्यायालय पटना एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए वेतन, पेंशन एवं अन्य भत्तों का एक मुस्त भुगतान करने की कृपा की जाए।


मौके पर धरनार्थियों में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में प्रो. बसंत कुमार, प्रो. सुभाष चंद्र राय, प्रो. सत्यनारायण ठाकुर, प्रो. ब्रजमोहन सारस्वत, प्रो.गजेंद्र नारायण राय,प्रो. गोविंद ठाकुर, प्रो. प्रमोद कु.पासवान,नीलमणि कुमार, प्रो. कुमार समर्पण, प्रो. शशि कुमारी, प्रो. पुष्पलता कुमारी ,पुष्पा कुमारी,प्रो. शैलेन्द्र कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।






