व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
उजियारपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष बल
Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा उजियारपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, संरक्षा उपायों, प्लेटफॉर्म की संरचना तथा ट्रेनों के सुचारु संचालन की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया।


मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय रेलकर्मियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जाना तथा यात्रियों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया।
इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि क्षेत्र के सतत विकास को भी गति मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।








