कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज हेतु अधिग्रहित जमीन के बदले भूमि मालिकों को ब्याज समेत मिला मुआवजा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज हेतु अधिग्रहित जमीन के बदले भूमि मालिकों को ब्याज समेत मिला मुआवजा

Doorbeen News Desk:  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार मंत्री संजय सरावगी के कर-कमलों से कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज में अधिग्रहित भूमि के बदले 92 रैयतों को आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ब्याज सहित शेष राशि का भुगतान किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा कुल-155 रैयतों में से 92 रैयतों को आज सांकेतिक चेक प्रदान किए।, जबकि शेष रैयतों को आवश्यक कागजात जमा करने के उपरांत 15 दिनों में राशि उनके खाते में उपलब्ध करा दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से भूमि मालिकों के लिए आज बहुत हर्ष का दिन है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मैं कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत था और आज मेरा प्रयास परिणाम में बदला है।
ज्ञात हो कि अधिग्रहित भूमि के बदले 80% राशि की भुगतान पूर्व में की जा चुकी थी, शेष 20% लंबित राशि पर 15 वर्ष का ब्याज जोड़कर रैयतों को ससम्मान भुगतान किया गया है।
इस अवसर पर वार्ड नम्बर – 12,13 एवं14 के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।