जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एचएम और हेड टीचर को देगा ट्रेनिंग

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एचएम और हेड टीचर को देगा ट्रेनिंग

Doorbeen News Desk: निदेशक राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण परिषद पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के आदेश के आलोक में सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देने हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय समस्तीपुर में आयोजित किया गया।

कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य कुमारी पल्लवी, प्राध्यापक रीना सिंह, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, श्रीनाथ ठाकुर,अनुपम कुमार सिन्हा,प्रमोद कुमार एवं ब्रजदेव बली प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रभारी प्राचार्य कुमारी पल्लवी ने कार्यशाला के उद्देश्य,आवश्यकता एवं बच्चों के शिक्षण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।

जबकि प्राध्यापक रीना सिंह ने एससीईआरटी पटना द्वारा प्रधानाध्यापकों की नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु विकसित मॉडल पर चर्चा की।अगले सत्र में प्राध्यापक मालाबार मंडल ने पी पी टी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति,एन सी एफ,बी सी एफ, बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, अवकाश एक नजर में, असर, प्रखर आदि के बारे में चर्चा की।मौके पर सी टी ई के मनीष भारती और राज्य स्तरीय प्रशिक्षक व प्र अ अखिलेश ठाकुर का सहयोग सराहनीय रहा।