समस्तीपुर में गड़बड़ी मिलने पर सात दवा दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित, चार से जवाब तलब

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में गड़बड़ी मिलने पर सात दवा दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित, चार से जवाब तलब

Doorbeen News desk: समस्तीपुर जिलान्तर्गत अवस्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दरम्यान पायी गयी अनियमितता के आलोक में सात दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। जबकि चार दुकानदार से जवाब तलब किया गया। निलंबित होने वाले में नाज मेडिकल हॉल एन एच 322 बथुआ बुजुर्ग, मुसरीघरारी, समस्तीपुर।

मनोकामना ड्रग, फस्ट फ्लोर व्यापार मंडल रोड, लोकनाथपुर, दलसिहसराय। भुषण भेंडिकल हॉल सोमनाहा, कुशवाहा चौक कल्याणपुर, समस्तीपुर। भास्कर मेडिकल स्टोर, गंगापुर अठर, सरायरंजन, समस्तीपुर। अभिलाषा ड्रग काशीपुर, जितवारपुर, समस्तीपुर तथा श्री ओम ड्रग एजेंसी, शंकर टाकिज रोड ताजपुर, समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिलान्तर्गत अवस्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दरम्यान पायी गयी विभिन्न अनियमितता के आलोक में तीन दवा दुकानदार से जवाब तलब किया गया है। इसमें अमनदीप मेडिकल हॉल, मनियारपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर। नेशनल मेडिकल हॉल, आदर्श नगर, रोसडा समस्तीपुर तथा चन्दन मेडिकल हॉल, बिरहा, रोसडा, समस्तीपुर का नाम शामिल है।