व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
दरभंगा में पीएम की के ऊपर की गई टिप्पणी से भाजपा में आक्रोश, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की निंदा
Doorbeen News Desk : पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा महिलाओं के समृद्धि के लिए आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।
2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था एवं प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा एवं इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।
3. सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
4. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।

5. राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार कुमार के द्वारा महिलाओं के समृध्दि के पहले किये कार्यों को बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार का आभार व्यक्त किया।

वहीं प्रत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए एस आई आर के लिए कांग्रेस और राजद राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के यात्रा को असफल बताते हुए उक्त नेताओं के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनको बिहार के लोग दिलों जान से मोहब्बत करते है तू तराके के भाषा के साथ मां जो स्वर्गवासी हो चुके भाषा के मर्यादा को पार कर अपशब्द भाषा इस्तेमाल करने का जबाब बिहार के लोग देंगे। इसके लिए तत्काल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को कान पकड़कर कर माफी मांग मांगें। इसके लिए उन्होंने तीव्र भर्त्सना किया।
प्रेस वार्ता मे भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने समस्तीपुर जिला के महिलाओं की ओर से महिलाओं के समृध्दि के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार का आभार व्यक्त किया।
वहीं उपस्थित महिलाओं ने रंग गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया।
प्रेस वार्ता में एम एल सी डाॅ तरूण कुमार जदयू के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जदयू के अनश रिजवान, शकुंतला वर्मा,
संगम कुमार, वीरेंद्र यादव, श्याम पासवान , मुकेश कुमार,प्रभा मालाकार,माला शर्मा,अभय प्रकाश, विमल कुमार गोलू, सुशील पासवान, राकेश राज,मो कासिम, अमृतांशु कुमार, पिंकी यादव, कविता कुमारी, अविनाश सिंह चंदेल, रौशन झा, डॉ हरि किशोर सिंह, उमेश कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे।





