सदर अस्पताल में संचालित समुदायिक किचन के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह उर्फ मुंशी जी का निधन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सदर अस्पताल में संचालित समुदायिक किचन के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह उर्फ मुंशी जी का निधन

दूरबीन न्यूज डेस्क। सदर अस्पताल में संचालित समुदायिक किचन के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह उर्फ मुंशी जी का निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य समिति में शोक की लहर छा गई। बताया जाता है कि मुंशी जी का ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसे बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाया जा रहा था। पटना ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया।

जिला स्वास्थ्य समिति के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा गार्ड के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण का मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें जिला अकाउंट्स मैनेजर पंकज कुमार, जिला  मूल्यांकन एवं अनुसरण पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला आईपीडीओयोलॉजिस्ट आरिफ अली सिद्दीकी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अनिता कुमारी, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सरोज कुमार, नवजीत कुमार तथा आदित्यनाथ झा के द्वारा एवं गार्ड के द्वारा भाग लिया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति के सामने जो सामुदायिक किचन है, इसके प्रबंधक थे। कॉविड के समय जिला स्वास्थ्य समिति का भी लगभग 20 घंटे का होता था। उसमें उनके द्वारा सभी के लिए चाय एवं नाश्ता का प्रबंध कराया जाता रहा। विदित हो की वर्ष 2007 से सदर अस्पताल में सामुदायिक किचन संचालित किया गया था। उस समय से अनिल सिंह उर्फ मुंशी जी  प्रबंधक के रूप में कार्य थे।