व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विंडो ट्रेलिंग एवं स्टेशन निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्यो को निर्देश
दूरबीन न्यूज डेस्क। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा सोनपुर– गोल्डिंगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संचालन की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, स्टेशन यार्ड, पुलों और पटरियों के रखरखाव का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इस क्रम में गोल्डिंगंज, दिघवारा और नयागांव स्टेशनों का भी विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने- स्टेशन परिसर की स्वच्छता, प्रतीक्षालयों की स्थिति , प्लेटफॉर्म पर शेल्टर की उपलब्धता , पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था , सूचना पट्ट एवं घोषणाओं की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया गया।


विशेष रूप से, ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जा सके।
इस निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार, मुख्य परियोजना अधिकारी (गति शक्ति) श्री प्रमोद कुमार तथा अन्य शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाई गई आवश्यकताओं को चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिए गए।
यह निरीक्षण न केवल संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह दर्शाता है कि सोनपुर मंडल यात्रियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।




