समस्तीपुर के पैक्स को 10 अगस्त तक पैक्स को चावल जमा करने का अल्टीमेटम, समय पर जमा नहीं करने पर दर्ज होगी एफआईआर
दूरबीन न्यूज डेस्क। जिला सहकारिता विभाग ने 10 अगस्त तक पैक्स को चावल देने का समय दिया है । 10 अगस्त तक जो पैक्स चावल को नहीं जमा देंगे, उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी पैक्स अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द चावल विभाग में जमा कर दें। अन्यथा उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।


विदित हो कि अभी तक 107 लॉट चावल पैक्स के पास जमा है। जो 16 ब्लॉकों के पैक्स के पास चावल बकाया है। जिसमें सबसे अधिक उजियारपुर ब्लॉक में 21 लॉट चावल बकाया है। इसके अलावे कल्याणपुर ब्लॉक में 14 लॉट तथा सरायरंजन ब्लॉक में 11 लॉट चावल बकाया है। इस संबंध में एमडी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 ब्लॉकों के पैक्स के यहां 107 लॉट चावल बकाया है। इसके लिए सभी पैक्स को 10 अगस्त का समय दिया गया है। तय तिथि तक सभी को निर्देश दिया गया है। अन्यथा दोषी पैक्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है।


इन चार ब्लॉकों में नहीं है बकाया:
जिले के चार ब्लॉकों में चावल का कोई लॉट बकाया नहीं है। यानी की इन ब्लॉक के पैक्स के द्वारा सभी चावल जमा कर दिया गया है। इन ब्लॉकों में सिंघिया, ताजपुर, पटोरी व मोहनपुर का नाम शामिल हैं।
16 ब्लॉकों में है चावल बकाया
मिली जानकारी के अनुसार जिला के 16 ब्लॉक ऐसे हैं, जहां पैक्स के पास चावल बकाया है। उजियारपुर में 21 लॉट, कल्याणपुर में 14 लॉट तथा सरायरंजन ब्लॉकों में पैक्स को 11 लॉट चावल देना है।

इसी प्रकार हसनपुर व बिथान में नौ-नौ लॉट बकाया है। जबकि विभूतिपुर व खानपुर में आठ-आठ लॉट, वारिसनगर ब्लॉक में छह लॉट, शिवाजीनगर में चार लॉट, समस्तीपुर, विद्यापतिनगर व दलसिहसराय ब्लॉक में तीन-तीन लॉट चावल बकाया है। वहीं रोसड़ा व मोरवा ब्लॉक में दो-दो लॉट तथा पूसा व मोहिउद्दीन नगर में मात्र एक-एक लॉट चावल अभी तक विभाग को नहीं जमा किया गया है।






