व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शन तेज, शिक्षक कर्मचारियों ने कल्ला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
दूरबीन न्यूज डेस्क। एनपीएस और यूपीएस को वापस लेने तथा सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के उद्देश्य से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर जिले के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया।


23 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम को अपना समर्थन देते हुए बिहार स्टेट टीचर्स एसोसियेशन गोपगुट ने एनपीएस और यूपीएस को छलावा बताया। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने बताया कि एनपीएस और यूपीएस शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ छलावा है।इससे जितना धनराशि वे जमा करते है उतना भी उन्हें वापस नहीं मिल पाता है। यह शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ छलावा मात्र है। सरकार इसे वापस ले तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दे।


वही संघ के जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार एवं मो इमरान ने बताया कि अगर जल्द ही सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है यह आंदोलन अनवरत लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा। वहीं संघ के सचिव, रंजीत कुमार रमन, रामबाबू सिंह,विकास कुमार, सुजीत कुमार ठाकुर,उपाध्यक्ष बीरदे लाल यादव, धर्मवीरकुमार, कोषाध्यक पवन कुमार शर्मा,राज्य कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुमार ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक मुहिम जारी रहेगा।






