समस्तीपुर के सरायरंजन से रंजीत निर्गुणी ने ठोका दावा, विधानसभा चुनाव लड़ने की की घोषणा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर के सरायरंजन से रंजीत निर्गुणी ने ठोका दावा, विधानसभा चुनाव लड़ने की की घोषणा

दूरबीन न्यूज डेस्क। विधानसभा चुनाव होने में कई महीने बाकी है। बावजूद इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संपर्क में है। इस बीच समस्तीपुर जिले के हॉट सीट सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। फिलहाल उनके घोषणा करने को लेकर तरह-तरह की चर्च भी आम हो रहे हैं।

Oplus_0

भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि ‘कई साथी कह रहे हैं कि लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आप चुनाव लड़ेंगे कि नहीं। मेरा कहना है – कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं । चुनाव लड़ेंगे और सरायरंजन (136) से ही लड़ेंगे॥
॥सूचना समाप्त॥’ उनके इस घोषणा से राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। फिलहाल जिले के राजनीतिक सरकार में काफी तेज हो गई है। इसको लेकर राजनेताओं में चर्चा का बाजार गर्म है। यह बीजेपी में है, तो फिर गठबंधन हो रहते हुए यह सीट कैसे होना।

फिलहाल रंजीत निर्गुण में यह नहीं लिखे हैं की किस दल से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है 136 सरायरंजन विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के कहना है कि रंजीत निर्गुण महा गठबंधन के कई नेताओं के संपर्क में है। इसलिए यह महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सहित अन्य पार्टी शामिल है और किस पार्टी से यह अपनी उम्मीदवारी देंगे। यह  तो बाद की बात है।

बता दे की सराय रंजन समस्तीपुर ही नहीं, बिहार के सबसे हॉट सीट में से एक है। यहां से जदयू के कोटे से बिहार के मंत्री विजय चौधरी है। यह मुख्यमंत्री की कॉफी करीबी माने जाते हैं। ऐसी स्थिति में अब एनडीए के लिए बड़ा विकेट होगा कि सीट बीजेपी कोटा जाएगा या जदयू में। फिलहाल सूत्रों का कहना है की जदयू कोटा का सीट रहेगा। किंतु यह बीजेपी नेता महागठबंधन में से चुनाव लड़ेंगे?