व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जिला राजद कार्यालय में महागठबंधन समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। गुरुवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में महागठबंधन समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। बैठक में चल रहे वोटर पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं द्वारा सामना की जा रही।
कठिनाइयों और उनके समुचित समाधान के लिए महागठबंधन के बूथ स्तरीय एजेंटो के कार्यों का अवलोकन एवं पुनरीक्षण के आखिरी सप्ताह में उनकी अति सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप, प्रशासन द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय अधिकारियों , BLO के कार्यों की गंभीर समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों से यह गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई है कि BLO द्वारा वोटर पुनरीक्षण फॉर्म अनेक मददाताओं तक नहीं पहुंचाया गया है।

जबकि उन्ही मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन अपलोडेड दिखाया जा रहा है। लगभग सभी क्षेत्रों से यह बात सामने आई है कि BLO द्वारा फॉर्म प्राप्त करने की रसीद मतदाताओं को नियमित रूप से नहीं दी जा रही है। यह पारदर्शिता में बाधक है और मतदाताओं में भ्रम पैदा कर रहा है। इन गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महागठबंधन के अध्यक्ष रोमा भारती ने पार्टी के समस्त बूथ स्तरीय एजेंटो को यह निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की पुनरीक्षण संबंधी समस्याओं का मजबूती से समाधान करे।

पार्टी के बूथ एजेंटो को पटना से आई हुई विशेष टीम के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से व्यापक बूथ स्तरीय सर्वेक्षण किया जाएगा तथा मतदाताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के साथ साथ हर बूथ पर सभी मुद्दों , शिकायतों और उनके समाधान का पूर्ण एवं पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार कर सक्षम अधिकारी तक रखा जाएगा। बैठक में सभी सहभागी इस बात पर सहमत हुए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का निवारण करना पार्टी की सर्वोच्य प्राथमिकता है।
इस ओर प्रशासन से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी जवाबदेह एवं मतदाता हितैषी बनाने पर जोर दिया जाएगा। महागठबंधन के कार्यकर्ता लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जुटे रहेंगे। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी,
भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, वीआईपी जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, वरीय नेता राजेंद्र सहनी, शिक्षाविद शाह जफर इमाम, सुरेन्द्र सिंह, सत्यविन्द पासवान, भिखारी लाल सिंह, रोशन यादव, जयशंकर राय, मधुरेश सिन्हा, सुनील यादव, अभिनंदन कुमार, राहुल राय, श्रीराम कुमार, करण भास्कर आदि मौजूद थे।






