व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सदर अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़े की शुरुआत, युवाओं को सशक्त बनाने का संदेश
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, समस्तीपुर में परिवार नियोजन पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस वर्ष की थीम रही: “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना”, जिसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और उन्हें परिवार नियोजन संबंधी सटीक जानकारी देकर सशक्त बनाना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. संजय चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति से अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, रीजनल प्रोग्राम मैनेजर सर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक आशा और ए.एनएम उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने परिवार नियोजन के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में कॉपर-टी, ओरल पिल्स , कंडोम, इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक जैसी मध्यम अवधि की गर्भनिरोधक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, इनका नि:शुल्क वितरण और परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।


इस कार्यक्रम के आयोजन और जागरूकता फैलाने में पिरामल टीम समस्तीपुर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने IEC सामग्री, बैनर, प्रचार-प्रसार और सामुदायिक संवाद में सक्रिय सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. संजय चौधरी ने कहा,
“परिवार नियोजन न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं को एक जिम्मेदार भविष्य की ओर ले जाने में सहायक होता है।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन पर आधारित पोस्टर, पंपलेट एवं जन-जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।






