व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुसरीघरारी में पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर पुलिस द्वारा मुसरीघरारी थाना के गंगापुर में मारपीट कर हत्या करने वाले 02 अपराधकर्मी को 12 घंटा के अंदर किया गया गिरफ्तार। विदित हो कि 09 जुलाई की संध्या-17:30 बजे मुसरीघरारी थानान्तंगत ग्राम गंगापुर में आपसी मारपीट के क्रम में जख्मी होने के कारण फुलकुमारी देवी पति रामनंदन महतो सा०- गंगापुर थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर हत्या का मामला प्रकाश में आया।


घटना की सुचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष मुसरीघरारी द्वारा वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का जाँच चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से कराया गया एवं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम सदर हॉस्पीटल, समस्तीपुर से कराया गया। मृतिका के परिजन से प्राप्त आवेदन के आधार पर मुसरीघरारी थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय / तकनिकी अनुसंधान कर घटना कारित करने वाले काल में संलिप्त दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। जमीन के मेड़ को लेकर हुई विवाद के कारण मारपीट हुई थी। जिसमें चोट लगने के कारण मृत्यु होने की बात बतायी गयी है। अनुसंधान के क्रम में आये साक्ष्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः- सतीश कुमार उर्फ राम सिंह पिता स्व० संजय राय सा०-गंगापुर थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर तथा शाहिल कुमार पिता-सुबोध कुमार सा०-गंगापुर थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर। छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नामः- फैजूल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना। पु० अ०नि० विजेश कुमार सिंह, मुसरीघरारी थाना। पु०अ०नि० रंगलाल कुमार, मुसरीघरारी बाना। परि०पु०अ०नि० पिंकी कुमारी, मुसरीघरारी थाना व अन्य शामिल थे।






