व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ट्रेड यूनियन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर पर चक्का जाम में शामिल होगा महागठबंधन
दूरबीन न्यूज डेस्क। महागठबंधन दलों की एक संयुक्त बैठक समस्तीपुर शहर के 12 पत्थर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजद ज़िला अध्यक्ष रोमा भारती ने की। बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा(माले), सीपीआई, सीपीएम व वीआईपी के ज़िला अध्यक्ष/सचिव मौजूद रहें।


बैठक का मुख्य विषय दिनांक 09/07/2025 को ट्रेड यूनियन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर पर चक्का जाम एवं मतबंदी के खिलाफ रणनीति तैयार करना रहा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और मजदूर अधिकारों के दमन पर कड़ा विरोध जताया तथा केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के घाल मेल से वोट बंदी कर आम ग़रीब एवं कमेला वर्ग के मत के अधिकारों को छीनने की साज़िश के विरुद्ध इस बंद को सफल बनाने हेतु आम नागरिकों का आह्वाहन किया गया।


बैठक में निर्णय लिया गया कि महागठबंधन के सभी घटक दल ट्रेड यूनियन के इस आंदोलन को नैतिक समर्थन देंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। यह आंदोलन न केवल मज़दूर हितों की रक्षा के लिए है, बल्कि लोकतंत्र में श्रमिकों की आवाज़ बुलंद करने एवं आमजनों के मताधिकार को सुरक्षित करने का प्रयास भी है। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी आंदोलनों में सभी घटक दल आपसी समन्वय और एकता के साथ जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएँगे। बैठक में कांग्रेस की ओर से मो० अबु तमीम, राजद की ओर से राजेश्वर महतो, विजेंद्र कुमार राय, भाकपा (माले) की ओर से उमेश कुमार, ललन कुमार, सीपीएम की ओर से रामाश्रय महतो, शाह ज़फ़र इमाम, सीपीआई की ओर से राम चन्द्र महतो, अनिल प्रसाद तथा वीआईपी की ओर से आदर्श कुमार पिंटू ने भाग लिया।






