व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रेल मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा बिहारवासियों को दी गयी कई नई ट्रेनों का सौगात, 04 अमृत भारत ट्रेनें
दूरबीन न्यूज डेस्क। पटना- नई दिल्ली के मध्य प्रतिदिन, दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के मध्य एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन
तथा सहरसा और अमृतसर के मध्य अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं । इसके साथ ही सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए एक नई ट्रेन जो जोगबनी से इरोड के मध्य चलायी जाएगी।


उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी जिनमें, 1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाईन, 2017 करोड रुपये की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया का दोहरीकरण तथा
3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा । इनमें 53 करोड की लागत से पाटलिपुत्र में तथा 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं ।






