पूर्वी चंपारण क्षेत्र में रेलवे विकास कार्यों पर सांसद द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर महाप्रबंधक के बीच विचार-विमर्श

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पूर्वी चंपारण क्षेत्र में रेलवे विकास कार्यों पर सांसद द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर महाप्रबंधक के बीच विचार-विमर्श

दूरबीन न्यूज डेस्क। सांसद राधामोहन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल,  छत्रसाल सिंह की बापूधाम मोतिहारी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विकास कार्यों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।

इस अवसर पर सांसद द्वारा क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर से बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विगत वर्षों में दिए गए सुझावों, मार्गदर्शन एवं प्रयासों के अनुरूप रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई।

महाप्रबन्ध महोदय ने बताया कि रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर यात्री सुविधा देने हेतु कटिबद्ध है। पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर विगत कई वर्षों में लगभग 616 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किये गये हैं तथा कई कार्य प्रगति पर है जिनपर लगभग 299 करोड़ की लागत आने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि लगभग 2067 करोड़ की लागत से सगौली – हाजीपुर नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। 150 ट्रैक किलोमीटर के इस रेलखंड में से 65 ट्रैक किलोमीटर पूर्वी चम्पारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसके निर्माण पर लगभग 895 करोड़ की लागत आने की संभावना है ।

मिटिंग के दौरान इन कार्यों की विस्तृत जानकारी बुकलेट के माध्यम से सबों को दी गयी तथा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्क्रीन पर भी दर्शायी गई।

अपने संबोधन में महाप्रबन्ध के कहा कि माननीय संसद महोदय द्वारा हमें समय – समय पर सुझाव प्राप्त होते रहते हैं जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं तथा हम उन्हें पूरा करने की दिशा में प्रयत्नशील रहते हैं। विगत कुछ वर्षों में, माननीय सांसद महोदय द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में मेहसी स्टेशन पर 07, पिपरा स्टेशन पर 08 तथा चकिया स्टेशन पर 03 लम्बी दूरी के मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया तथा 03 नई गाडियों का परिचालन किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिनांक 20.06.2025 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गोरखपुर – पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारम्भ किया गया है जिसका ठहराव बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर भी दिया गया है।

बैठक में महाप्रबन्ध  द्वारा इन सभी बिंदुओं पर सांसद महोदय को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद महोदय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्री सुविधाओं का विस्तार,पूर्वी चंपारण क्षेत्र में नई ट्रेनों का परिचालन, परिचालित ट्रेनों में इस क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव पर भी सांसद महोदय द्वारा चर्चा की गई । महाप्रबन्धक महोदय द्वारा यथाशीघ्र कार्यान्वयन हेतु आश्वासन दिया गया।

यह संवाद पूर्वी चंपारण क्षेत्र के रेलवे विकास में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

इस अवसर पर  कृष्णनंदन पासवान, माननीय गन्ना उद्योग मंत्री, प्रमोद कुमार, माननीय विधायक मोतिहारी, सुनीलमणि तिवारी ,  विधायक गोविन्दगंज,
श्यामबाबू प्रसाद यादव ,  विधायक/ पिपरा एवं
सचिन्द्र प्रसाद सिंह ,माननीय पूर्व विधायक भी उपस्थित थे।

रेलवे की तरफ से पूर्व मध्य रेल के सभी प्रधान अधिकारी तथा मण्डल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, श्री विनय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।