श्रम संसाधन विभाग में विभिन्न स्तर के 3348 पदों पर होगी नियुक्ति

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

श्रम संसाधन विभाग में विभिन्न स्तर के 3348 पदों पर होगी नियुक्ति

दूरबीन न्यूज डेस्क। श्रम संसाधन विभाग में विभिन्न स्तर के 3348 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें सबसे अधिक 2173 व्यवसाय अनुदेशक बहाल होंगे। विभाग की ओर से ऐसे पदों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गई है। इनमें कुल 24 तरह के पद हैं।

विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है कि इन पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए अधियाचना भेजी गयी है। इनमें उप प्राचार्य के 126, निम्न वर्गीय लिपिक के 317, कार्यालय परिचारी के 203, बीमा चिकित्सा पदाधिकारी के 46, सहायक कारीगर के 84, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के 67 और क्षेत्रीय कार्यालय परिचारी के 52 पद है। विभाग ने यह भी कहा है कि इनमें कई पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।