

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक बने सन्नी दयाल राय, विश्वजीत रामानंद बने को ताजपुर रेफरल अस्पताल की मिली जिम्मेदारी
दूरबीन न्यूज डेस्क। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश में सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत प्रबंधकों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के अस्पताल प्रबंधक राजपाल कुमार को सदर अस्पताल में वित्तीय प्रभार सहित की गई प्रतिनियुक्त एवं उनके प्रबंधकीय कार्यों में सहयोग के लिए तैनात अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के अस्पताल प्रबंधक चंदन को दिए गए अतिरिक्त दायित्व को समाप्त कर दिया गया है।


रेफरल अस्पताल ताजपुर में अस्पताल प्रबंधक के पद पर कार्यरत सन्त्री दयाल राय को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। वहीं, सदर अस्पताल के प्रबंधक रहे विश्वजीत रामानंद के 6 जून को दिए योगदान के आधार पर उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए रेफरल अस्पताल ताजपुर में पदस्थापित किया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी यह आदेश सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के पश्चात जारी किया गया है। इस फेरबदल को अस्पतालों की कार्यशैली में सुधार और प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







