समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, एक दिन में 6579 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 53.09 लाख रूपये

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, एक दिन में 6579 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 53.09 लाख रूपये

दूरबीन न्यूज डेस्क। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6579 मामलों से ₹.53.09 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।

इस अभियान मे 215 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी। मंडल के 11 ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है, उनके नाम हैं-
1. श्री जयंत कुमार, समस्तीपुर
2. श्री सतवीर, दरभंगा
3. श्री विवेक पोद्दार, रक्सौल
4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर
5. श्री अब्दुल हन्नान अंसारी, नरकटियागंज
6. मो. दाऊद, नरकटियागंज.
7. श्री दीपक कुमार, सीतामढ़ी
8. मो. सरफराज़ अहमद, बापूधाम मोतिहारी.
9. श्री प्रमोद कुमार, बापूधाम मोतिहारी.
10. श्री अविनाश कुमार, नरकटियागंज.
11. श्री दिवाकांत भास्कर, दरभंगा

विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है.

मंडल के लगभग सभी स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये मेगा टिकट चेकिंग के दरम्यान यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी.

यत्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है।