

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी को लेकर 8वीं तक के सभी स्कूल 18 जून तक बंद, DM का आदेश जारी
दूरबीन न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत 16 जून से 18 जून तक जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और प्री-स्कूलों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं केवल पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी, ताकि बच्चे दोपहर की चिलचिलाती गर्मी से बच सकें।
इसी के साथ जिलाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को निर्देश दिया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण सुबह 9:00 बजे से पहले सुनिश्चित किया जाए और उसके बाद सभी केंद्र बंद कर दिए जाएं।







