व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
वैशाली में मिला पटोरी से भागे शिक्षक व छात्रा का सन्दिग्ध हालत में मौत, घर में मिला शव
दूरबीन न्यूज डेस्क। पटोरी के एक कंप्यूटर शिक्षक तथा छात्रा का शव शनिवार दोपहर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है। कंप्यूटर शिक्षक की पहचान गंगा ब्रिज थाना हाजीपुर स्थित सहदुल्लापुर नवादा निवासी राम नरेश राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (27) के रूप में की गई है। पप्पू कुछ वर्षों से पटोरी के जीबी इंटर स्कूल के समीप कंप्यूटर एकेडमी चलाता था जबकि छात्रा की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जोड़ी पोखर निवासी सुबोध साह की पुत्री प्रिया कुमारी (21) के रूप में की गई है।



पाया कि घर के अंदर प्रिया मृत पड़ी हुई थी और पप्पू अचेतावस्था में था। आनन-फानन में पप्पू को लालगंज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाजीपुर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की मौत का मामला काफी संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अनुमान किया जाता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। वैसे घटना के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी।
पटोरी के थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी दोनों के शव मिलने की जानकारी मिली है परंतु पूर्व में किसी भी पक्ष से दोनों के लापता होने संबंधी कोई सूचना पटोरी थाना को नहीं दी गई थी। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।







