
व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जदयू ने किया विभिन्न संगठन के मनोनीत सदस्यों को किया सम्मानित
दूरबीन न्यूज डेस्क। आज दिनांक 14 जून को लोहिया आश्रम में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा जदयू समस्तीपुर से बोर्ड एवं आयोग में मनोनीत जद यू समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सह बीस सुत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय को बिहार राज्य संस्कृत बोर्ड के सदस्य, मौलाना इज़हार अशरफ को मदरसा बोर्ड के सदस्य, अप्सरा मिश्रा को बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष, निर्मला ज्योति जी को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।


इस अवसर राजीव कुमार मिश्रा ने सभी नव मनोनीत सदस्य एवं अध्यक्ष का माला,पाग,शाल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान जी, रणधीर मिश्रा, पिंकू यादव, सुशील गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार, मुकेश कुमार, संजय सिंह, प्रकाश कुमार, रजा अहमद, तौहीद अंसारी, सुजीत मिश्रा, कमलदेव सिंह, सन्नी कुमार,दिलीप कुमार मिश्र, टुन्नी कुमारी, जयनाथ कुमार राय,दिलीप कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, धर्मदेव कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्त्ता थे।







