ड्रग एजेंसी से लूटपाट मामले एक गिरफ्तार, कई मामले का होगा खुलासा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ड्रग एजेंसी से लूटपाट मामले एक गिरफ्तार, कई मामले का होगा खुलासा

दूरबीन न्यूज डेस्क। 27 मई को समय करीब 17:45 बजे संध्या में रोसड़ा थाना अंतर्गत मब्बी हॉल्ट के पास एक ड्रग्स एजेन्सी के सेल्स स्टाफ के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियो के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में रोसड़ा थाना कांड सं0-174/25 दि0-27.05.25 धारा-309 (4) भा०न्या०सं० दर्ज कर, पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अनुसधान प्रारम्भ किया गया।

अनुसंधान के कम मानवीय व तकनीकि आसूचना के आधार पर इस घटना में शामिल अपराधकर्मी विकाश कुमार उर्फ छोटू पिता संतोष भारती उर्फ बाबाजी ग्राम बटहा वार्ड नं0-11 थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को कांड में लूटे गये कुछ राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ के कम में इनके द्वारा इस कांड के अलावे कई अन्य कांडो में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है तथा अन्य कई सार्थक सुत्र दिये है, जिसके आधार पर साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

जिसके आधार पर विकाश कुमार उर्फ छोटू पिता संतोष भारती उर्फ बाबाजी ग्राम बटहा वार्ड नं0-11 थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से नगद 1000/- रू० (इस कांड में लूटा हुआ) बरामद किया गया। छापेमारी टीम में शामिल  पु०नि० लालबाबू कुमार, परि०पु०अ०नि० अनिष कुमार, परि०पु०अ०नि० चंदन कुमार, पु०अ०नि० बृजकिशोर सिंह, स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह, स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार महतो शामिल थे।