व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सोनपुर मंडल के तीसरे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल – पसराहा में पहला रेक आगमन
दूरबीन न्यूज डेस्क। सोनपुर मंडल के पसराहा में विकसित तीसरे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) – लीप एग्री लॉजिस्टिक्स पसराहा में आज दिनांक 08.06.2025 को पहला माल रेक सफलतापूर्वक पहुँचा। यह रेक पंजाब के कोटकपुरा जंक्शन (KKP) से लाया गया था, जिसमें 42 वैगन गेहूं लदे हुए थे। इस गेहूं को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के लिए पसराहा GCT के साइलो में संग्रहीत किया जाएगा।


पसराहा GCT का संचालन निजी भागीदारी के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा एवं व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।


यह टर्मिनल पूर्व मध्य रेलवे के माल लदान नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा भविष्य में इस टर्मिनल से और भी विविध प्रकार के मालों के लदान-उतार की संभावनाओं को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही ।






