समस्तीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामवृक्ष सिंह पाहेपुरी के निधन, शोक की लहर

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामवृक्ष सिंह पाहेपुरी के निधन, शोक की लहर

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामवृक्ष सिंह पाहेपुरी के निधन की खबर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं अधिवक्ताओं ने दुख प्रकट किया है। स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रामवृक्ष पाहेपुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पाहेपुरी जी उनके अभिभावक तुल्य थे l उनके निधन की खबर सुनकर बेहद मर्माहत हूं l उनके अतुल्यनीय योगदानों को जिलावासी कभी भुला नहीं सकते है l एक लोकप्रिय समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता तथा चर्चित अधिवक्ता के रूप में रामवृक्ष बाबू सदैव याद आते रहेंगे। इधर राजद के उपाध्यक्ष ललन यादव ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इनके निधन से काफी छती हुई है। निकट भविष्य में जिसकी भरपाई संभव नहीं दिख रहा।