विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे द्वारा कार्यक्रम के उपलक्ष में एक  जून 2025 को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक कार्मिक  दुर्गेश कुमार सिंह सहायक पर्यावरण एवं विकास प्रबंधक  आनंद कुमार सहायक यांत्रिक अभियंता  अवनीश कुमार एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक  रविंद्र नाथ झा, चंदन प्रकाश राजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कैरिज एंड वैगन सब्यसाची नीतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी करने अपना योगदान दिया।

श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का जागरूकता अभियान भी चलाया गया। साथ ही इस अवसर पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत पास से बने सामान की बिक्री भी की गई।