समस्तीपुर में बेकौफ अपराधियों ने किया ह’त्या, हलई थाना के इंद्रावड़ा गांव में हुई घटना

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में बेकौफ अपराधियों ने किया ह’त्या, हलई थाना के इंद्रावड़ा गांव में हुई घटना

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के हलई थाना के तहत विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई गई है। घटना के बाद अपराधी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समस्तीपुर जिला के हलई थानान्तर्गत आज बुधवार को सुबह में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इन्द्रवारा में जगदीप सहनी (उम्र करीब 26 वर्ष) पिता फकीरा सहनी साकिन इन्द्रवारा थाना हलई जिला समस्तीपुर को अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है।

तत्पश्चात हलई थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची तो पता चला कि परिजनों द्वारा जख्मी को ईलाज हेतु पटना ले जाया जा रहा था, जिस दौरान रास्ते में जख्मी जगदीप सहनी की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा गया है। इन्द्रवारा चौड़ में मिट्टी काटने के विवाद को लेकर घटना कारित किये जाने की बात बताई जा रही है।

जिसकी जाँच की जा रही है। संदिग्ध अपराधकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में उक्त घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना को लेकर परिजनों में मातम पसरा हुआ है। साथ ही घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। देखना है पुलिस अब पीड़ित परिवार को कब तक न्याय दिला पाती है और अपराधी को जेल भेजती है।